{"_id":"5a1c76624f1c1b8d698be3ba","slug":"21511814754-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ देने समेत 23 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू किया है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों की सोमवार को ही देहरादून में मुख्य सचिव से वार्ता होनी है, यदि वार्ता में समाधान नहीं निकला तो अगले चरण में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त न करने, वाहन भत्ता देने, हर जिले में कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना करने आदि शामिल हैं। इस दौरान घनश्याम जोशी, स्वदेश पाल सिंह, विजेंद्र लुंठी, कविता पांडे, विनोद चन्याल, कल्याण सिंह राणा, सावित्री दुग्ताल, कवींद्र चौहान आदि ने विचार रखे। संचालन प्रदीप भट्ट ने किया। वहीं, कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने लगा है।