फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर का इस्तीफा नामंजूर

व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर का इस्तीफा नामंजूर

Wed, 08 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर का इस्तीफा नामंजूर
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के अध्यक्ष शमशेर महर का इस्तीफा संरक्षक मंडल ने नामंजूर कर दिया है। महर ने 15 दिन पहले निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद व्यापार संघ के अन्य पदाधिकारियों ने संरक्षक मंडल को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर हुआ तो कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पद छोड़ देंगे। इस स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को व्यापार मंडल संरक्षक मंडल की बैठक हुई।
विज्ञापन


प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, भुवन पांडे, निर्वाचन अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने व्यापार संघ अध्यक्ष से कहा कि इस्तीफे को शीघ्र वापस लें। कहा कि यदि अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर किया जाता है तो इससे अनिश्चय की स्थिति पैदा हो जाएगी। इस पर संरक्षक मंडल ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया। शमशेर महर ने संरक्षक मंडल के अनुरोध को स्वीकारते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन


महर ने कहा कि वह व्यापारी हितों के लिए निष्ठा से काम करेंगे। साथ ही अन्य पदाधिकारियों से भी एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर व्यापार संघ कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी आदि उपस्थित थे। पिथौरागढ़ नगर की व्यापार मंडल इकाई जिले में सबसे बड़ी है। इसमें तीन हजार सदस्य हैं। पिछले वर्ष अगस्त में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed