{"_id":"59f36dda4f1c1b9f678b7b31","slug":"21509125594-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफ्रेंट्री दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफ्रेंट्री दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इंफेंट्री दिवस पर शुक्रवार को छावनी क्षेत्र में कई कार्यक्रम हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पंचशूल ब्रिगेड की एकता शक्ति बटालियन ने यह आयोजन किया।
इंफेंट्री दिवस के बारे में बताया गया कि देश की आजादी के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर कबाइलियों की मदद से हमला कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि चंद ने रक्षा के लिए सेना की मदद मांगी थी। 27 अक्तूबर 1947 को भारतीय सेना की प्रथम सिख रेजीमेंट को हवाई मार्ग से दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया। इस रेजीमेंट ने पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान के मंसूबे विफल कर दिए। तभी से हर साल इंफेंट्री दिवस मनाया जाता है।
सैन्य क्षेत्र में स्थित युद्ध स्मारक स्थल पर शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना पदक) ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 1947 में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम को याद किया। इस दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विनोद चंद (सेना पदक) ने भी शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पंचशूल ब्रिगेड के अधिकारी, जवान तथा पूर्व सैनिक मौजूद थे। बाद में ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों से मुलाकात की तथा इंफेंट्री दिवस की शुभकामना दी।