{"_id":"59eb78b34f1c1b79548b859a","slug":"21508604083-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में आज से भीड़ बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में आज से भीड़ बढ़ने की संभावना
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिवाली के अवकाश के बाद लोगों का अपने कार्यक्षेत्र में लौटने का क्रम रविवार से शुरू होगा। इस कारण वाहनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। शनिवार को भैयादूज के मौके पर स्थानीय कस्बों को जाने वालों की संख्या ज्यादा रही। रोडवेज की दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, बरेली जाने वाली बसों में शनिवार को ज्यादा भीड़ नहीं थी।
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के एक-दो दिन बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। यदि किसी नगर के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होगी तो अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रोडवेज ने कई मार्गों पर अनुबंधित बोलेरो जीपों का संचालन किया है। इनसे भी यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
इधर, टैक्सी यूनियन ने हल्द्वानी, अल्मोड़ा, टनकपुर के अलावा आंतरिक मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर मार्ग पर निर्धारित किराए से अधिक की वसूली नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी टैक्सी चालक की ऐसी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।