फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बांध की तीनों जनसुनवाईयां रद्द की जाएं

बांध की तीनों जनसुनवाईयां रद्द की जाएं

Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बांध की तीनों जनसुनवाईयां रद्द की जाएं
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचेश्वर बांध को लेकर अब तक हो चुकी तीनों जनसुनवाइयों को रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को डूब क्षेत्र जौलजीबी के लोगों ने सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि यह जनसुनवाई भाजपा के लोगों की हैं और इसमें प्रभावितों को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। कहा गया कि जनसुनवाई में अपनी बात रखने पहुंचे लोगों के साथ अभद्रता की जा रही है।
विज्ञापन


चंपावत, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में हुई जनसुनवाई को रद्द करने और उसमें आए किसी भी प्रस्ताव को शामिल न करने की मांग की गई। बांध के बारे में कहा गया कि क्षेत्र के लोग इस विनाशकारी बांध का विरोध करते रहेंगे। साथ ही इस मुद्दे पर लगातार उग्र आंदोलन जारी रखा जाएगा। जौलजीबी भी पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है।
विज्ञापन


यहां के लोग और व्यापारी बांध को लेकर गंभीर आशंका में हैं। जौलजीबी के लोगों ने बांध के विरोध में आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। पुतला दहन के समय व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, राजेंद्र पांगती, संजय दताल, भूपाल सिंह पाल, अमर चंद, इनायत हुसैन, राजू बुर्फाल, राम सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed