फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी सरकार को

किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी सरकार को

Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी सरकार को
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी है। किसानों ने कहा कि यदि उनकी अनदेखी की गई तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर हरीश राम, बहादुर राम, गणेश राम और भीम राम बैठे।
विज्ञापन


किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई तो बाजार बंद, चक्काजाम जैसे कदम उठाए जाएंगे। किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि सीमांत के लघु किसानों को सूखा राहत राशि देने, उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय का फैसला वापस लेने और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसान आत्महत्या को मजबूर हुए हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, गोविंद राम, देवराज सिंह, बलवंत सिंह, भुवन बोहरा, श्यामसुंदर सौन, मदन सिंह, चंचल सिंह आदि ने अनशन स्थल पर जाकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। किसान आंदोलन को पूरे जिले में फैलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed