पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन और सुरक्षा दीवार के ढहने के कारण 21 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। इधर पिथौरागढ़ में बारिश के कारण जीजीआईसी की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होग गई। जिससे स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया है।
पिथौरागढ़ में 30.4, मुनस्यारी में 24.4, धारचूला में 21.2, गंगोलीहाट 20.3, बेड़ीनाग में 15.00, डीडीहाट में 10.5, बारिश हुई। भारी बारिश के कारण तवाघाट-नारायण आश्रम, बांस-आंवलाघाट, कपकोट-सामा- तेजम, नाचनी-बसंतकोट, मंसूरीकांडा-होकरा, आदिचौरा-सिन्नी, कालिका-खुमती, सोसा-सिर्खा, राममंदिर-ग्वाल, सेराघाट-बुर्सिल, चंडाक-चमाली, सुवालेख-रोड़ीपाली, मड़मानले-धूर्चू, बुंगाछीना-कुसैल, डीडीहाट-पमस्यारी, चौरपाल-सुगड़ी, स्यूतीगाड़- राम मंदिर, पातालभुवनेश्वर-धौलिया सड़क बंद चल रही है। इधर चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-सोबला, सोबला-दर तिदांग, पंगबाबे-उर्थिंग सड़क बंद चल रही है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के उफान में आने के कारण लोग परेशान हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। जीजीआईसी की स्कूल की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया है।