फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   21 million found in Base Hospital

निर्माणाधीन बेस अस्पताल को 21 करोड़ मिले

Wed, 04 Apr 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
21 million found in Base Hospital
पिथौरागढ़ में विकास योजनाओं का शिलान्यास करते काबीना मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

इस वित्तीय वर्ष में निर्माणाधीन बेस अस्पताल को 21 करोड़ का बजट मिला है। बजट मिलने से निर्माण कार्य को गति मिलेगी। इससे पहले धन के अभाव में अस्पताल निर्माण का काम ठप पड़ा था।

विज्ञापन


बुधवार को विस क्षेत्र में दौरे पर निकले वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलान्यास के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अस्पताल के भवन निर्माण के लिए इस वर्ष 21 करोड़ का बजट का प्रावधान किया है। बजट मिलने से बेस अस्पताल के निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बजट जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा। काबीना मंत्री ने बताया कि नगर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की योजना भी इसी साल पूरी हो जाएगी। काफी समय से बजट के अभाव में योजना का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार योजना के लिए बजट की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। आंवलाघाट पेयजल योजना से भी जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। देवलाल गांव से नलकूप को ठुलीगाड़ से जोड़ दिया गया है। चोसूला से सिमलपाटा पेयजल लाइन निर्माण को स्वीकृति भी दे दी है। इससे पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जामंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व नगर पालिका राजेंद्र रावत, ललित पंत, केएस वल्दिया, नरेश जोशी, बीडी नियोलिया आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.99 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को विस क्षेत्र में 1.99 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत 44 लाख से अधिक लागत से रोडवेज वर्कशॉप की सीसी, इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण और 1.54 करोड़ से अधिक की लागत से रोडवेज तिराहे से निराड़ा सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जाना है।


वन्य जीव प्रभावितों को चेक बांटे 
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने रई में 19.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्ट्रा फिल्टरेशन ट्रीटमेंट प्लांट योजना का शिलान्यास किया। जीआईसी आठ गांवशिलिंग में दस लाभार्थियों को पावर वीडर और आठ दुग्ध समितियों को स्वचालित मशीन बांटी। वन विभाग में हुए कार्यक्रम में काबीना मंत्री ने वनाग्नि वाली वन पंचायतों में सेब नाशपाती और अन्य फलदार पौधों का वितरण किया। इसके अलावा वन्य जीवों से प्रभावित लोगों को 2.23 लाख रुपये की धनराशि के चेक बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed