फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   20,388 pilgrims visited Adi Kailash, Om Parvat in two months in pithoragarh

Pithoragarh News: आदि कैलाश देखने पहली बार पहुंचे 20,000 यात्री, दो महीने में 20,388 लोगों ने किए दीदार

Thu, 04 Jul 2024 12:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jul 2024 12:06 PM IST
सार

Pithoragarh News: दो मई से एक जुलाई तक 20,388 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा पूरी की है। जून में 10,597 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए।

विज्ञापन
20,388 pilgrims visited Adi Kailash, Om Parvat in two months in pithoragarh
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो मई से एक जुलाई तक 20,388 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा पूरी की है। जून में 10,597 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। बरसात के बाद इतनी संख्या में और यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के लिए आने के बाद इस साल बड़ी संख्या में पर्यटकों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत का रुख किया है। मई से ही पर्यटकों के आने का क्रम शुरू हो गया था। जून में सर्वाधिक 10,597 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए। पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रशासन को 15 दिन के इनर लाइन परमिट की अवधि को घटाकर चार दिन करना पड़ा था। पर्यटकों की सुविधा के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भी परमिट और मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


पहली बार दो माह में 20 हजार से अधिक पर्यटकों के आने से व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं इससे होटल और होम स्टे संचालकों में काफी खुशी है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने बताया कि यह पहली बार हुआ जब पर्यटकों के आने से पिथौरागढ़ शहर के होटल भी पैक रहे। आगे भी पर्यटन कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण सड़क बंद होने से वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए हैं। धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह के अनुसार इस समय सड़क बंद है। सुरक्षा को देखते हुए परमिट जारी करने पर रोक लगाई गई है। मौसम ठीक होने के बाद परमिट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed