फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सानदेव में कार दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल

सानदेव में कार दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सानदेव में कार दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से थल जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार सानदेव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


साता निवासी बलवंत सिंह बसेड़ा शुक्रवार को थल की ओर जा रहे थे। इसी बीच सानदेव के पास वे कार से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल बलवंत सिंह को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक बीएस महरा ने बताया कि बलवंत के सिर में छह टांके लगे हैं। साथ ही पीठ में भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किया हंगामा
डीडीहाट। सानदेव में कार दुर्घटना के बाद घायल को ले जाने के लिए एंबुलेंस 108 नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका कहना था कि आपात सेवा के हाल बुरे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। घायल को ले जाने के लिए भी 108 सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के चलते यह खुद ही रेफरल सेंटर बना हुआ है। हंगामा बढ़ता देख उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। रोष जताने वालों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, चंचल चौहान, गिरधर सिंह, कैलाश टोलिया, गोविंद बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed