{"_id":"5bb6500f867a5529496c0a37","slug":"201538674703-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं को दूसरे विद्यालय भेजने से अभिभावक भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं को दूसरे विद्यालय भेजने से अभिभावक भड़के
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राइंका बगड़ीहाट के दो शिक्षकों को राइंका जुम्मा भेजने से अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने बैठक कर दोनों प्रवक्ताओं का संबद्धीकरण रद्द करने और कॉलेज में रिक्त चल रहे अन्य पदों पर भी शीघ्र तैनाती की मांग उठाई। कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
अभिभावकों ने कहा कि राइंका बगड़ीहाट पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। अब राजनीति विज्ञान और गणित के प्रवक्ताओं को धारचूला के जुम्मा इंटर कॉलेज भेज दिया गया है। इससे यहां की शिक्षण व्यवस्था चौपट हो जाएगी। कहा कि कॉलेज में हाईस्कूल विज्ञान शिक्षक का पद भी रिक्त पड़ा है। अभिभावकों ने इस मामले में क्षेत्रीय विधायक और डीएम से भी शीघ्र मिलने की बात कही।
आदर्श शिक्षा समिति तीतरी के अध्यक्ष आन सिंह धामी ने कहा कि उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाने के चार साल बाद भी इंटर कॉलेज बगड़ीहाट में मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात नहीं किए गए। बैठक में अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेंद्र राम, पूर्व प्रधान बलवीर चंद, प्रधान राम सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष ललित सिंह धामी, महेंद्र सिंह धामी, अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि थे।