{"_id":"5ba918d4867a557fa9002da0","slug":"201537808596-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी गुंजी से नहीं लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी गुंजी से नहीं लौटे यात्री
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम 17वें और 18वें दल के यात्री खराब मौसम के चलते तीसरे दिन भी गुंजी से पिथौरागढ़ नहीं आ पाए। मंगलवार को मौसम ठीक होने पर यात्रियों को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाया जाएगा।
अंतिम दल के 49 यात्री 21 सितंबर की शाम परिक्रमा पूरी कर गुंजी लौट आए थे। यात्रियों को 22 सितंबर को पिथौरागढ़ आना था लेकिन मौसम बाधक बन गया। सोमवार को भी हियालेख और गर्ब्यांग में घना कोहरा छाया रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के बाद अब ठंड बढ़ गई है।