{"_id":"5ad0e6654f1c1b390a8b45d4","slug":"201523639909-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में बनने लगा अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में बनने लगा अस्थायी पुल
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच महाकाली नदी पर आवाजाही के लिए धारचूला के लखनपुर और नजंग में अस्थायी पुल निर्माण में तेजी आ गई है। डीएम सी रविशंकर ने बुधवार को नजंग का दौरा कर अस्थायी पुलों के निर्माण की धीमी गति पर रोष जताया था। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुल निर्माण की गति तेज हुई है।
दो महीने पहले लखनपुर से नजंग के बीच भूस्खलन से पैदल रास्ता बुरी तरह ध्वस्त हो गया था। इससे अप्रैल में माइग्रेशन से लौटने वालों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई थी। भारतीय प्रशासन के अनुरोध के बाद हाल में नेपाल प्रशासन ने लखनपुर और नजंग के बीच दो अस्थायी पुलों के निर्माण की अनुमति दी है।
इन पुलों से होकर लोग नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र नजंग में प्रवेश करेंगे। बुधवार को डीएम ने नजंग का दौरा किया था। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर दोनों पुलों का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। लखनपुर में एक पुल का आधार तैयार हो गया है। पुल बनने के बाद शीतकालीन प्रवास से लौटने वाले लोग अपने मूल गांवों को रवाना हो पाएंगे।