{"_id":"5aa2c0ee4f1c1b98758b487f","slug":"201520615662-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों ने जलधारे की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने जलधारे की सफाई की
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ के राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने ईश वंदना, व्यायाम के बाद दलों में बंटकर शिविर के आसपास और जलधारे की सफाई की।
शिविरार्थियों ने सात दिनी शिविर के तीसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत योगा से की। आसपास के ग्रामीण को स्वच्छ भारत मिशन योजना की जानकारी देते हुए स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। शिविरार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के बीबीए, बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक राकेश वर्मा ने शिविरार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, दिनेश पंत ने भी विचार रखे। शिविर के संचालन में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. एनएस धारियाल, डॉ. सतीश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह ढकरियाल, लोकेश कन्याल, विकास पंत, अमित जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।