{"_id":"5a7c8b294f1c1b05738b654f","slug":"201518111529-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए कर्मचारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए कर्मचारी लामबंद
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। रणनीति बनाने के लिए रविवार को कई विभागों के कर्मचारी बैठक करेंगे। इस दौरान नए संगठन का गठन किया जाएगा।
सहकारिता विभाग कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने बताया कि रामलीला मैदान सदर में 11 फरवरी को होने वाली बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारियों की आवाज को मजबूती के साथ उठाने के लिए संयुक्त संगठन बनाया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लुंठी ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन सुविधा बंद कर नई पेंशन योजना लागू कर दी गई।
सरकार वेतन का 10 प्रतिशत हिस्सा काटकर कर्मचारी के अंशदायी पेंशन खाते में जमा कर रही है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कर्मचारी उस धनराशि को आहरित नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारी के जमा अंश को बाजार के हवाले छोड़ दिया गया है। सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी को उसकी जमा पूंजी शेयर बाजार के मुनाफे के हिसाब से एकमुश्त मिलेगी, जो न्याय संगत नहीं है।