{"_id":"5a7897ba4f1c1b05738b5baf","slug":"201517852602-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था द्वारा आयोजित जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच नेपाल और बिंदास ब्वाइज के बीच खेला गया। जिसमें नेपाल की टीम ने 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदास ब्वायज की टीम 75 रन ही बना पाई।
स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गुंज्याल ने किया। उन्होंने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से ही बच्चों को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल एवं अशोक नबियाल ने बताया कि 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खेल का माहौल देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है। मैच में अंपायर हेमंत बुदियाल, हिमांशु ह्यांकी, महेश होतियाल, बृजेश नबियाल थे। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह ह्यांकी और मोहन तत्वाल ने किया।