{"_id":"5a4285954f1c1b0d788b516f","slug":"201514309013-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ा-आगर मार्ग पर डामरीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़ा-आगर मार्ग पर डामरीकरण होगा
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि छेड़ा से आगर तक मार्ग पर शीघ्र डामर बिछाया जाएगा। मंगलवार को आगर में लोगों की समस्या सुनते हुए उन्होंने आगर की ध्वस्त पेयजल योजना की शीघ्र मरम्मत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आगर गांव में मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
चंडाक से आग जाते समय मोस्टामानू, छेड़ा में लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिए। लोगों ने सड़क एवं पेयजल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और इनकी दशा सुधारने की मांग की। लोगों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगों को काफी अपेक्षा है। इस अपेक्षा को पूरा करने के लिए तेजी से काम करना होगा।
टम्टा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास करें। मंत्री के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, धीरज पाटनी, इंदर सिंह लुंठी, ललित धानिक, देव सिंह आदि लोग थे।