{"_id":"5a1c765f4f1c1bd0408b9658","slug":"201511814751-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज के सात दिनी राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) शिविर का समापन हो गया है। समापन अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक आपदा के समय राहत और बचाव का बेहतरीन काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूकंपरोधी मकानों के निर्माण पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।
प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पंत ने विद्यार्थियों से अपील की कि शिविर में प्राप्त ज्ञान का समाज के हित में उपयोग करें। कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि सात दिन के शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने गैठना गांव में सफाई अभियान चलाया। लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी।
शिविर में बेहतर काम के आधार पर दीपक साउद, राजेंद्र सिंह, सुरेश मेहता, हिमांशु जोशी, सूरज ठकुराठी, साहिल कुमार, सुमित साहू, विकास शर्मा, सुभाष टम्टा, त्रिभुवन सिंह, मनोज टम्टा को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार दिया गया। समापन मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी रघुवर दत्त पुनेठा, किशन सिंह, मंजू धौनी, मोनिका पांडे, डॉ. वंदना मेहता, नीना धानिकी, बसंती जोशी, गीता कोहली, गैठना प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापक विमला कोहली आदि उपस्थित थे।