फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आईटीबीपी का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

आईटीबीपी का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
पिथौरागढ़/डीडीहाट। 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल (पिथौरागढ़) और 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी (डीडीहाट) ने बल का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


14वीं वाहिनी में कमांडेंट अशोक कुमार टम्टा ने सुबह 9 बजे बल का ध्वज फहराया। सहायक सेनानी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कमांडेंट ने परेड की सलामी ली। कमांडेंट ने अधिकारी और जवानों को 56वें स्थापना दिवस की शुभकामना दी। महानिदेशक प्रतीक चिन्ह से सम्मानित होने वाले वाहिनी के छह पदाधिकारियों को बधाई दी।

कमांडेंट ने बल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए 24 अक्तूबर 1962 को आईटीबीपी की स्थापना की गई। गठन के समय बल की केवल 4 वाहिनियां थी, जिनकी संख्या आज 60 हो गई है। 56 वर्षों में बल ने दुर्गम और बर्फीली सीमा पर अपने दायित्वों को सफलता पूर्वक निभाया है। स्थापना दिवस के मौके पर जलेबी दौड़, बोरा दौड़, रस्साकसी, तंबोला, म्यूजिकल चेयर, छलिया नृत्य प्रतियोगिता कराई गई और पुरस्कार बांटे गए। इस दौरान बड़ा खाना का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट स्थित 7वीं वाहिनी आईटीबीपी में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य परेड हुई। सेनानी महेंद्र प्रताप ने परेड की सलामी ली। सेनानी ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में हमारे जवान जिस प्रकार से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं, वह वाहिनी के लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में एडम कंपनी ने गार्जियन कंपनी को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित तकिया कवर पकड़ो प्रतियोगिता में पूर्व उप सेनानी लक्ष्मण सिंह टोलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुई-तागा दौड़, तीन टांग की दौड़, महिलाओं की कुर्सी दौड़ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेताओं को सेनानी ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर वाहिनी के सहायक सेनानी हरवंश लाल, डॉ. दीपोक गोगई, डॉ. राहुल, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed