{"_id":"595687c94f1c1b69048b492a","slug":"201498843081-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच की जाए
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पपदेव निवासी प्रकाश वर्मा ने गांव की बंजर जमीन पर किए गए अतिक्रमण की जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया है।
पिछले 20 साल से इस जमीन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे प्रकाश वर्मा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को भी इस आशय का पत्र दिया था। उन्होंने कहा कि बंजर जमीन पर हो रहे अतिक्रमण और गोचर बंद करने के मामले की जांच के लिए एसडीएम को गांव में भेजा जाए और प्रधान तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक की जाए। अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रकाश का कहना है कि जांच के लिए तहसीलदार और पटवारी गांव में आते तो हैं, लेकिन दबंगों पर उनका कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने गांव की जमीन को बचाने एवं एसडीएम को तत्काल जांच के लिए भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब तक गांव की जमीन में किया गया अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।