{"_id":"594ff13a4f1c1bb07d8b4683","slug":"201498411322-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूजा महोत्सव पर सत्संग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूजा महोत्सव पर सत्संग का आयोजन
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूजा महोत्सव पर सत्संग का आयोजन
पिथौरागढ़। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हंस मोक्ष आश्रम कुमौड़ में गुरु पूजा महोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल समिति के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
इस दौरान हरिद्वार से आई पुष्पांजलि बाई और काशी से आई स्नेहा साध्वी बाई ने कहा कि आत्मज्ञान से ही विश्व में शांति हो सकती है। प्रयाग के आत्मवेदातानंद ने कहा कि आज इंसान का मन ही उसका दुश्मन बना हुआ है। जब तक इंसान को गुरु का आत्मज्ञान नहीं मिलेगा, तब तक मन शांत नहीं हो सकता है।
आश्रम प्रभारी जतनानंद ने कहा कि ईश्वर इंसान के मन मंदिर में ही विराजमान है, लेकिन आत्मज्ञान न होने से हम ईश्वर को बाहर ढूंढते फिरते हैं। मानव उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष ललित पांडेय, चंपावत के जिला प्रधान ललित मोहन खर्कवाल और पूर्व प्रधान नारायण सिंह बोहरा ने भजनों से जनता का मन मोह लिया। महोत्सव को सफल बनाने में गणेश लाल वर्मा, बीएस परिहार, राजेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, कमलाकांत पाठक, विद्याधर बगौली ने सहयोग किया। इस दौरान पवन पांडेय, उत्तम राम, कौशल जोशी, विमला महर, पुष्पा जोशी, ममता पांडेय, बीना पांडेय, रिंकू आदि मौजूद थे।