{"_id":"6064c1868ebc3ee61d7cf3ac","slug":"200-year-old-tree-burnt-in-fire-in-sibna-village-forest-pithoragarh-news-hld420078166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिबना गांव के जंगल में लगी आग, 200 साल पुराना पेड़ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिबना गांव के जंगल में लगी आग, 200 साल पुराना पेड़ जला
विज्ञापन
गंगोलीहाट के बेलपट्टी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग।
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी के सिबना गांव में जंगल की आग से ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। आग से वन संपदा तो जली ही ग्रामीणों के इकट्ठा किए घास के 12 लुट्टे भी राख हो गए। वहीं आग बुझाने में कई ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गए।
सिबना गांव में मंगलवार की देर रात जंगलों में आग लग गई। आग धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के आठ कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। दोपहर करीब तीन बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुछ ग्रामीण घायल भी हो गए। आग से पांडव मंदिर में लगा लगभग दो सौ साल पुराना हरड़ का पेड़ जल गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि सुरेश जोशी ने शासन-प्रशासन से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बुधवार को एसडीएम भगत सिंह फोनिया, राजस्व उपनिरीक्षक बृजमोहन बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मुआवजे का आश्वासन दिया।