फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   200 traders found outside during trade union registration

Pithoragarh News: व्यापार संघ के पंजीकरण के दौरान मिले 200 व्यापारी बाहरी

Fri, 16 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
200 traders found outside during trade union registration
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला से दो नाबालिग छात्राओं को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के बाद व्यापार संघ की ओर से नए सिरे से दुकानदारों का पंजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान 200 व्यापारी बाहरी राज्यों के मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक फरवरी को धारचूला से हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग लापता हो गई थीं। दोनों बरेली में मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरेली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था। बाहरी राज्यों से आकर बालिकाओं को बहला फुसलाने से पूरे सीमांत क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना को देखते हुए धारचूला व्यापार संघ ने सभी व्यापारियों की सदस्यता रद्द कर बाहरी व्यापारियों को व्यापार संघ की सदस्यता नहीं देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इसके तहत अब व्यापार संघ नए सिरे से नगर में दुकान चलाने वाले व्यापारियों का पंजीकरण कर रहा है। व्यापार मंडल के महासचिव महेश गर्ब्याल ने बताया कि अब तक 600 व्यापारियों के पंजीकरण हो गए हैं। इनमें 400 व्यापारी स्थानीय और 200 बाहरी हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2000 के बाद यहां आने वाले बाहरी राज्यों के व्यापारियों को व्यापार संघ सदस्यता नहीं देगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह और शकुंतला आगरी सहित अन्य पदाधिकारी पंजीकरण के कार्य में लगे हुए हैं। पंजीकरण पूरा होने के बाद बैठक कर आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........इनसेट...........
जा चुके हैं 60 से अधिक मजदूर और कबाड़ी
धारचूला। नाबालिगों को बहला फुसलाकर भगाने की घटना के बाद सीमांत में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बाहरी राज्यों से आने वाले नाई, कबाड़ी सहित मजदूरों के इस तरह के कार्यों में लिप्त होने का मामला उठाते हुए इस तरह की हरकतों को सहन नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद बलुवाकोट से 40 और धारचूला से लगभग 25 समुदाय विशेष के मजदूर और कबाड़ी जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को सभी लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी क्षेत्र के हर व्यक्ति का सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए पुलिस टीम सभी स्थानों पर कार्य कर रही हैं। संवाद

...............
69 बाहरी लोगों का सत्यापन

पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर 69 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपने किराएदार, मजदूरों का सत्यापन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed