फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   200 people will get self employment through fish farming

Pithoragarh News: मछली पालन से 200 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार

Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
200 people will get self employment through fish farming
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों का मछली पालन रोजगार का जरिया बनेगा। इस बार जिला योजना के तहत मछली पालन के लिए 1.17 करोड़ रुपये का बजट मिला है। विभाग ने अब तक 200 लोगों को योजना से जोड़ा है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के मुताबिक जिले में मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं और यह लोगों की रोजगार का जरिया बन रहा है। कनालीछीना के डुंगरी गांव में मछली का उत्पादन किया जा रहा है। 20 से अधिक परिवार मछली उत्पादन से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा मुनस्यारी, धारचूला, बेड़ीनाग में भी लोग मछली उत्पादन से आजीविका चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले सालों में एक हजार से अधिक लोगों को मछली पालन से जोड़ा गया है। इस वित्तीय वर्ष भी मछली पालन से स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभाग को 1.17 करोड़ रुपये मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह योजना लोगों को खूब भा रही है। यही कारण है कि अब तक 200 लोगों को योजना से जोड़ा गया है। जल्द ही सभी लोग मछली पालन शुरू कर स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
चारा खरीदने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी
पिथौरागढ़। जिला योजना के तहत लोगों को मछली पालन से जोड़ने के लिए तालाब, पानी की व्यवस्था होगी। वहीं मछली पालकों को विभाग चारे में 50 फीसदी की सब्सिडी देगा।
-------------------------------
कोट- मछली पालन से लोगों को जोड़ने के लिए जिला योजना से बजट मिला है। काम शुरू कर दिया है। जल्द लोग मछली पालन शुरू करेंगे।
डाॅ. रमेश चलाल, सहायक मत्स्य निदेशक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed