फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   200 drains of land of Gwadi lay barren due to breaking of irrigation canal.

Pithoragarh News: सिंचाई गूल टूटने से ग्वाड़ी की 200 नाली भूमि पड़ी बंजर

Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
200 drains of land of Gwadi lay barren due to breaking of irrigation canal.
गणाईगंगोली के ग्वाड़ी में गूल टूटने से बंजर पड़ी भूमि। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। खुरिया-पासदेव सड़क कटने से ग्राम पंचायत ग्वाड़ी की 200 नाली भूमि बंजर हो गई है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पूर्व बनाई गई गूल से सैकड़ों नाली भूमि की सिंचाई होती थी। वर्ष 2014-15 में लघु सिंचाई ने गूल का निर्माण किया था। सड़क बनने के दौरान 1500 मीटर जमीन दब गई। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज मुआवजा देने और शीघ्र गूल का निर्माण करने की मांग की है। ग्राम प्रधान मंजू डसीला ने बताया कि कई बार विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में दरबान सिंह, महेंद्र सिंह, कमला देवी, रीना, भागुली देवी, भगवान सिंह, नारायण सिंह, श्याम सिंह आदि थे। संवाद

--
अस्कोट में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने फसलों के लिए शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
जोग्यूड़ा के पूर्व प्रधान राम सिंह बिष्ट, चंद्र बल्लभ जोशी, सदानंद जोशी, सुरेंद्र पाल, सुरेश राम, गगन सिंह, नरेंद्र सिंह, शेर सिंह धामी आदि ने बताया कि रासायनिक खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। सांवलीसेरा, बगड़ीहाट, तीतरी, सुनखोली, घीघरानी, ओड़ीगांव, भैलिया, थाम, ओझा पाली, सीमार, जोग्यूड़ा, ओड़ीगांव आदि क्षेत्रों में फसल की बढ़वार पर असर पड़ा है। राम सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले अस्कोट और जौलजीबी कृषि केंद्र से खाद मिल जाती थी। केंद्र के प्रभारी कह रहे हैं कि अभी खाद नहीं पहुंची है। बार-बार पता करने पर यही जवाब मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed