Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   20 doctors and 60 nursing officers, yet OPD is only 10

Pithoragarh News: 20 डॉक्टर और 60 नर्सिंग अधिकारी, फिर भी ओपीडी महज 10

Sun, 15 Nov 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 doctors and 60 nursing officers, yet OPD is only 10
पिथौरागढ़। 65 करोड़ रुपये की लागत से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सपने दिखाकर शुरू किया गया लिन्ठूड़ा का बेस अस्पताल लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में 20 डॉक्टर और 60 नर्सिंग अधिकारियों का भारी-भरकम स्टाफ तैनात होने के बावजूद, दो साल बाद भी रोजाना की ओपीडी दहाई का आंकड़ा (10 मरीज) पार नहीं कर पा रही है और वार्ड खाली पड़े मरीजों का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन है।
विज्ञापन

हैरानी है कि जिले में संचालित पीएचसी और अन्य छोटे अस्पतालों में रोजाना बेस से तीन गुना अधिक यानी औसतन 30 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इतने बड़े अस्पताल और लाखों रुपये वेतन देकर स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के बाद भी सबसे कम ओपीडी होना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में साफ है कि जिले के लोग बेस अस्पताल पर भरोसा नहीं जता रहे हैं और यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का मरीजों के पहुंचने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव, बेस में सुनसानी

पिथौरागढ़। ऐसा नहीं है कि जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है बल्कि यह रोजाना बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ इसका प्रमाण है। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी 800 के पार पहुंच रही है। मरीजों का दबाव बढ़ने से उन्हें भर्ती करने के लिए जगह कम पड़ रही है। 120 बेड क्षमता के सापेक्ष जिला अस्पताल में 160 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं और उनके लिए बरामदे में बिस्तर लग रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर बेस अस्पताल में सुनसानी है और स्वास्थ्य कर्मियों के पास मरीजों का इंतजार करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं है। हैरानी की बात यह है कि दो साल में अब तक बेस अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। अस्पताल के खाली वार्ड पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद न होना कारण
पिथौरागढ़। लिन्ठूड़ा में करोड़ों से बेस अस्पताल तो खोल दिया गया लेकिन इसमें जरूरी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका। अब तक बेस में ओटी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे, मरीजों और तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं हो सकीं। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित होने से वर्तमान में इन व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में बेस में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तो मरीज यहां का रुख करेंगे इससे जिला अस्पताल में दबाव भी कम होगा। संवाद


...........

जल्द मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होगा। इसी के तहत बेस में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जल्द ही बेस अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ लेने बेस पहुंचेंगे। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed