{"_id":"5c2f953fbdec2256c73ed7ca","slug":"191546622271-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे 108 एवं खुशियों की सवारी के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे 108 एवं खुशियों की सवारी के कर्मी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद सामूहिक अवकाश पर चल रहे आपातकालीन 108 सेवा के कर्मचारी काम पर वापस लौट गए हैं। इससे मरीजों को खासी राहत मिली है।
ओवर टाइम का भुगतान, हर माह की पांच तारीख तक कर्मचारियों के वेतन और बिलों का भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108 कर्मी बुधवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। एंबुलेंस के चालकों और फार्मासिस्टों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को आपातकाल में निजी वाहनों को बुक कराकर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ा था। सबसे अधिक परेशानी प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुंचने में हुई।
शुक्रवार को प्रांत स्तर पर मांगों को लेकर आश्वासन मिलने के बाद जिले के सभी 18 वाहनों में कार्यरत चालक और फार्मासिस्ट काम पर लौट आए। 108 एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव बोरा ने बताया कि मांगों को लेकर 10 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर, जिला कोऑर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि शुक्रवार से 108 और खुशियों की सवारी की सेवाएं सुुचारु हो गई हैं।