{"_id":"5af9d2e64f1c1bde408b548d","slug":"191526321894-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग बंद होने पर भड़के सिनेमा लाइन के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग बंद होने पर भड़के सिनेमा लाइन के बाशिंदे
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मार्ग बंद होने पर सिनेमा लाइन के बाशिंदे भड़क उठे हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर एक स्थानीय निवासी पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। डीएम ने नगर पालिका को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सिनेमा लाइन के बाशिंदे कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने भारत मेडिकोज के सामने गली को अवरुद्ध कर दिया है। यह 50 साल पुराना रास्ता है। अतिक्रमणकारी ने बकायदा गेट लगाकर रास्ता बंद किया है। उनका आरोप है कि अतिक्रमणकारी ने पालिका की बनाई नाली को भी तोड़ दिया है। निकास बंद होने से नाली का पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से रास्ता बहाल करने के साथ ही अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विरोध जताने वालों में रमेश शर्मा, शिवानी शर्मा, मंजू शर्मा, मुकुल, रेखा, तन्नू आदि थे। इधर, शिकायत पर डीएम ने नगर पालिका को प्रकरण की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।