{"_id":"5ada279c4f1c1b340a8b58e2","slug":"191524246428-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दी आग से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दी आग से बचाव की जानकारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अग्नि शमन सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया है। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को आग की घटनाओं के संबंध में जागरूक किया। साथ ही सतर्कता बरतने की अपील की।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह नायक के नेतृत्व में कुमौड़, रोडवेज बस स्टेशन, केमू स्टेशन, लिंकरोड, घंटाकरण से सिल्थाम तक रैली निकली। सिल्थाम में अग्निशमन सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित पर्चे बांटे। रैली में अग्निशमन कर्मी जगदीश तिलाड़ा, महिपाल सिंह, तिलोमनी, धन सिंह खैर, आन सिंह, मोहन नाथ, गौरव सिंह, राजेंद्र गुरंग आदि शामिल थे।