{"_id":"5acbaf664f1c1be76b8b4a6e","slug":"191523298150-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ सुरक्षा कार्यों की होगी जांच,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ सुरक्षा कार्यों की होगी जांच,,
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में गोरी नदी पर हुए बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य की जांच होगी। कार्यदायी कंपनी पर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप है। डीएम ने तकनीकी जांच के लिए तीन अभियंताओं की कमेटी गठित कर दी है। मुनस्यारी में गोरी नदी के किनारे घट्टाबगड़, लुमती, मोरी, छोरीबगड़ में 18 करोड़ की लागत से डी स्क्वायर कंपनी को बाढ़ सुरक्षा का काम सौंपा गया था। कंपनी ने नदी के किनारों पर महज दीवार खड़ी की है। जबकि बाढ़ सुरक्षा मानकों के तहत दीवार के साथ किनारों पर कंक्रीट-पत्थरों का सीमेंट से पक्का भरान भी किया जाना था। लेकिन यहां सुरक्षा के मानकों को ताक पर रख दिया गया है।
कहीं दीवार के पीछे मलबा भरा गया है तो कहीं दीवार को बिना सहारे छोड़ दिया है। बरसात में दीवार के खुद बह जाने का अंदेशा बना है। कमजोर सुरक्षा प्रबंध को लेकर ग्रामीण आवाज उठा रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने प्रशासन से निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने निर्माण की तकनीकी जांच के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि तीन अभियंताओं की टीम निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच करेगी। टीम ने पखवाड़े के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट को कहा है।
विज्ञापन