{"_id":"5ac114b84f1c1bcc618b4dd0","slug":"191522603192-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में मिला पिथौरागढ़ अस्पताल से लापता वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में मिला पिथौरागढ़ अस्पताल से लापता वृद्ध
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में भर्ती धारचूला का एक घायल वृद्ध लापता हो गया। तीन दिन बाद यह वृद्ध डीडीहाट में सड़क पर बेसुध पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही और सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया है।
धारचूला के खेला गांव निवासी भगत सिंह (75) 22 मार्च को बकरी चराते समय गिरकर चोटिल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। 29 मार्च की रात भगत सिंह अस्पताल से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन पिछले दो दिनों से भगत सिंह को तलाश रहे थे।
रविवार को इस संबंध में पिथौरागढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस बीच भगत सिंह के डीडीहाट में मिलने की सूचना मिली। वह सड़क किनारे बेसुध पड़े थे। 108 की मदद से उन्हें डीडीहाट सीएचसी भर्ती कराया गया। भगत सिंह की हालत गंभीर है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि भगत सिंह जिला अस्पताल से डीडीहाट कैसे पहुंचे और पिछले दो दिनों से कहां और किस हाल में थे।
विज्ञापन
भगत सिंह के पुत्र शेर सिंह कुंवर आदि परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस खड़ायत का कहना है कि अज्ञात परिस्थितियों में मरीज लापता हो गया था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी थी। उन्होंने लापरवाही के आरोप से इनकार किया है।