{"_id":"5a9446184f1c1b2d068b8d11","slug":"191519666712-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कनालीछीना इस बार भी अतिसंवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कनालीछीना इस बार भी अतिसंवेदनशील
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जीआईसी कनालीछीना परीक्षा केंद्र से वर्ष 2008 में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की चोरी हो गई थी। तब से इस पर लगा अतिसंवेदनशील केंद्र का ठप्पा नहीं हट सका है जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पिछले वर्ष कनालीछीना परीक्षा केंद्र में सारी स्थिति सामान्य होने, अतिसंवेदनशील की श्रेणी हटाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।
सीईओ वीपी सिमल्टी ने सोमवार को यहां गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया। बताया कि 400 से अधिक परीक्षार्थी होने के कारण जीआईसी धारचूला, गंगोलीहाट, देव सिंह जीआईसी परीक्षा केंद्र को संवेदनशील केंद्र बनाया गया है। जीआईसी पय्यांपौड़ी, खेला, चौरपाल, पव्वाधार, रांथी, पांगू, सिनलेख, रोड़ीपाली, रसैपाटा, जुम्मा, सल्लाचिंगरी, उछेती को दुर्गम होने के कारण संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले के 94 परीक्षा केंद्रों में पांच मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करें। नकलविहीन परीक्षा कराएं। बैठक में एडीएम मो. नासिर, सीओ शेखर सुयाल समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
कुल 15657 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
पिथौरागढ़। जिले में इस बार हाइस्कूल, इंटर के कुल 15657 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाइस्कूल संस्थागत में 4032 बालक, 3887 बालिकाएं, हाइस्कूल व्यक्तिगत में 91 बालक, 63 बालिकाएं, इंटर संस्थागत में 3894 बालक, 3314 बालिकाएं, इंटर व्यक्तिगत में 244 बालक, 132 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
कम छात्रसंख्या के कारण तीन केंद्र समाप्त
पिथौरागढ़। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण जीआईसी सिंगाली, बालिका इंटर कॉलेज नमजला, जीआईसी कोठेरा में इस बार परीक्षा केंद्र नहीं होगा। विवेकानंद विद्या मंदिर मुनस्यारी को इस बार नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल रोकने के लिए चार टीम बनाई गई हैं। उत्तर पुस्तिका संकलन के लिए देवसिंह जीआईसी, जीआईसी बेड़ीनाग, डीडीहाट को संकलन केंद्र बनाया गया है।