{"_id":"5a91a42c4f1c1bd34b8baa2e","slug":"191519494188-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी कॉलेज में पहली बार वार्षिक क्रीड़ा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी कॉलेज में पहली बार वार्षिक क्रीड़ा उत्सव
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी को खुले 17 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा उत्सव पहली बार मनाया जा रहा है। शनिवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब हर साल वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
जोहार क्लब खेल मैदान में वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान दौड़, भाला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसी एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कोरंगा और विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने खेल गतिविधियां शुरू करने पर प्राचार्य का आभार जताया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डॉ. रवि जोशी, विनीता महर, नंदा धर्मशक्तू, मंजू महेश, डॉ. अमित जोशी, चेतना अरोरा, नरेश ग्वाल, प्रेम सिंह आदि सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा रविवार को की जाएगी।