{"_id":"5a8470904f1c1bca798b9abb","slug":"191518629008-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी का डोला 17 को मुनस्यारी पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी का डोला 17 को मुनस्यारी पहुंचेगा
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ में 19 फरवरी से शुरू होने वाले वसंतोत्सव में शामिल होने वाला नंदादेवी का डोला 17 फरवरी को सुरिंग गांव से चलकर मुनस्यारी बाजार पहुंचेगा। मुनस्यारी बाजार में डोले की पूजा होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। अगले दिन डोला तल्ला जोहार होते हुए पिथौरागढ़ रवाना होगा। डोला यात्रा की तैयारी के लिए बुधवार को नया बस्ती, घोरपट्टा और बुंगा गांव में बैठक हुई। डोले के स्वागत के लिए देवेंद्र सिंह देवा को संयोजक बनाया गया है।
डोला 17 फरवरी की सुबह सुरिंग से चलकर जैंती, नानासैम, उल्का मंदिर होते हुए मुनस्यारी बस स्टेशन के पास शिव मंदिर में पहुंचेगा। उस दिन डोला मुनस्यारी में ही रहेगा। वसंतोत्सव उपसमिति के सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि 18 फरवरी को डोला बिर्थी, तेजम, क्वीटी, नाचनी, थल होते हुए पिथौरागढ़ के लिए निकलेगा।
18 फरवरी की शाम डोला पिथौरागढ़ पहुंचेगा, ताकि 19 फरवरी की सुबह से शुरू होने वाले वसंतोत्सव में शामिल हो सके। सभी स्थानों पर डोले का स्वागत होगा। नंदादेवी का डोला पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। वसंतोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा। इसमें जिले के सभी प्रमुख लोक देवताओं के डोले शामिल होंगे।