{"_id":"5a70aa214f1c1b92268b74aa","slug":"191517333025-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में सिर्फ पांच कुष्ठ रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में सिर्फ पांच कुष्ठ रोगी
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े के अवसर पर मंगलवार को यहां हुई गोष्ठी में कहा गया कि जिले में इस समय सिर्फ पांच कुष्ठ रोगी उपचाराधीन हैं। इनमें से एक मरीज बिहार का और दो नेपाल के निवासी हैं। यह भी जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष जिले में कोई नया कुष्ठ रोगी चिन्हित नहीं हुआ। कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शपथ ली और कुष्ठ रोग का समूल विनाश करने का संकल्प लिया।
सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा 13 फरवरी तक चलेगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने कहा कि जिले में कुष्ठ निवारण का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि शरीर के किसी हिस्से पर सुन्न दाग, हाथ, पांव में सूजन, दर्द, झनझनाहट हो तो कुष्ठ रोग की आशंका रहती है।
ऐसे लक्षणों वाले को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस दौरान डॉ. राजेश ढकरियाल, डॉ. ललित भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवसिंह बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमा पंत, मनोज सिंह मर्तोलिया, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।