{"_id":"5a6dfe8a4f1c1ba1268b6ee8","slug":"191517158026-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कच्चाहारी को कर्तव्यपरायण पुरस्कार मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कच्चाहारी को कर्तव्यपरायण पुरस्कार मिला
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी को डॉ. नित्यानंद कर्तव्य परायण पुरस्कार दिया गया। डॉ. कच्चाहारी ने कुष्ठ और क्षय रोगियों की सेवा की है। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह लोगों को लगातार मुफ्त चिकित्सा सलाह दे रहे हैं।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने डॉ. कच्चाहारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। श्रीनगर के केंद्रीय विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित मेरा गांव, मेरा तीर्थ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी के दौरान यह सम्मान दिया गया। डॉ. कच्चाहारी इस समय पिथौरागढ़ में रहते हैं।
वह अपनी कच्चाहारी कुटी में लगातार कार्यक्रम आयोजित करते हैं और मरीजों की सेवा करते रहते हैं। डॉ. कच्चाहारी ने कहा कि यह सम्मान सेवाभाव को मिला है। कार्यक्रम में उनके साथ पिथौरागढ़ से भाजपा जिला महामंत्री महिमन सिंह कन्याल, जगत मर्तोलिया, युवा कवि ललित शौर्य, निरंजन कन्याल, हेम बहुगुणा आदि थे।