{"_id":"5a5cedcd4f1c1b8c268b494e","slug":"191516039629-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम होने के बाद भी नहीं हुआ चिन्हीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम होने के बाद भी नहीं हुआ चिन्हीकरण
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारियों की सूची में नाम होने के बावजूद कई लोगों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है, उनको राज्य आंदोलनकारी का प्रमाणपत्र भी नहीं मिल पाया है। पिछले दिनों आंदोलनकारियों के मसले पर हुई बैठक में इस तरह की विसंगति का मामला उठाया गया था। राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों के बारे में सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी।
इस जानकारी के बाद जिला पुलिस ने राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे कुल 136 ऐसे लोगों के नाम दिए थे। इस सूची में नाम होने के बाद भी सतगढ़ निवासी शिव दत्त को आंदोलनकारी का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला है। शिव दत्त का कहना है कि प्रशासन, सरकार एक तरफ तो पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर ही चिन्हीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ इसी रिपोर्ट को कुछ लोगों के लिए अमान्य कर दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर राज्य आंदोलनकारियों के मामले में स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन 136 लोगों के नाम पुलिस ने दिए हैं, उनमें से कई लोगों को प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है।