फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध खनन नहीं रुका तो आत्मदाह की धमकी

अवैध खनन नहीं रुका तो आत्मदाह की धमकी

Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन नहीं रुका तो आत्मदाह की धमकी
पिथौरागढ़। खड़कूभल्या के प्रधान भूपाल चंद ने शनिवार को जिलाधिकारी के नाम पत्र देकर कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के राड़ीखूटी क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। यदि दस दिन के भीतर अवैध खनन नहीं रोका गया तो वह डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


पत्र में प्रधान ने आरोप लगाया है कि कुछ नेताओं और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि खनन के लिए चिन्हित इलाके से अन्य इलाकों में भी अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। कई बार खनन रोकने का आग्रह किया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने कहा कि अब इस अंधेरगर्दी को रोकने के लिए आत्मदाह के अलावा कोई चारा नहीं बचता है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में जानकारी दी कि दिन के समय खनन किया जाता है और रात होते ही यह खनन सामग्री टिप्परों में भरकर सप्लाई किया जाता है। लगातार हो रहे खनन से गांव को खतरा हो रहा है और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। जिलाधिकारी सी रविशंकर शनिवार को मुख्यालय से बाहर हैं। इस कारण ग्राम प्रधान ने यह पत्र उनके कार्यालय में जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed