{"_id":"59e4f2114f1c1b9f678b603c","slug":"191508176401-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने दिवाली त्योहार को ईको फ्रेंडली तरीके से मनाने के लिए आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खुद भी दिवाली को ईको फ्रेंडली तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन पाठक ने बताया कि विद्यार्थियों ने नैनीसैनी गांव में लोगों को पटाखों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। बताया कि विद्यार्थी दिवाली अवकाश पर भी कनारी-पांभै, देवत, पधेड़ा और ओड़माथा के गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। अभियान में शामिल पंकज सिंह महर ने कहा कि पटाखों से निकलने वाले धुएं में विभिन्न प्रकार के हानिकारक रसायन होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हैं। जागरूकता अभियान में राजकुमार सिंह मौरा, गिरीश चंद्र नगरकोटी, शोभा, शिवानी कसन्याल, शुभम सामंत, राकेश कसन्याल, आरती थापा, नेहा महर, अंजलि, सलौनी आदि थे।