{"_id":"59d1224b4f1c1bd1538b54f2","slug":"191506878027-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन सिटी और गांधी क्लब फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन सिटी और गांधी क्लब फाइनल में
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में चल रही बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रीन सिटी और गांधी क्लब की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।
पांगती पुस्तक भंडार और डीडीहाट यूथ सोसायटी की ओर से रामलीला मैदान में खेली जा रही वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ग्रीन सिटी ने सितारा क्लब को 15-6, 15-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गांधी क्लब ने उत्तराखंड पुलिस को 15-8, 15-7, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायक की भूमिका में डा. इंद्रजीत सिंह सामंत, हरीश राणा, स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया थे। आंखों देखा हाल संजय पंत ने सुनाया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दिवाकर पांगती, भूपेंद्र टोलिया, बलवंत रावल, किशोर साह, विक्रम बिष्ट, लवी कफलिया, किशोर जंगपागी, दान सिंह कन्याल आदि सहयोग दे रहे हैं।