फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   यात्रा सीजन में ज्यादा बिगड़ी धारचूला की यातायात व्यवस्था

यात्रा सीजन में ज्यादा बिगड़ी धारचूला की यातायात व्यवस्था

Sat, 29 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
यात्रा सीजन में ज्यादा बिगड़ी धारचूला की यातायात व्यवस्था
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा, छोटा कैलाश यात्रा और पंचाचूली बेस कैंप ट्रैकिंग अभियान के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के पुलिस के दावे फेल हो गए हैं। स्थिति यह है कि नगर में बार-बार लगने वाले जाम के कारण लोगों का पैदल चल पाना भी मुश्किल भरा हो रहा है। पुलिस का ध्यान नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर नहीं जाता। हालांकि, पुलिस ने यात्रा सीजन शुरू होने से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की थी, लेकिन यात्रा शुरू होते ही यह कार्ययोजना खुद ही ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


चर्चा है कि पुलिस का निजी वाहन चालकों और टैक्सियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। नगर की चौड़ी सड़क पर सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करने में किसी को कोई हिचक नहीं होती। बताया गया कि मुख्य बाजार से तहसील कार्यालय तक सबसे ज्यादा अव्यवस्था है। गांधी चौक पर मनमानी चरम पर रहती है। यहां आने वाले पर्यटकों और तहसील कार्यालय जाने वाले लोगों को रोज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल के दिनों में बदतर हो चुकी यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रं कल्याण संस्था के महासचिव देवकृष्ण फकलियाल और आल इंडिया यूथ संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र नबियाल ने कहा कि नगर की व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को ठोस उपाय करने चाहिए। उनका कहना है कि हाल के दिनों में यातायात व्यवस्था ज्यादा चौपट हो गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed