फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण

बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण

Mon, 24 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं का निस्तारण
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के तामानौली में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक मीना गंगोला की अध्यक्षता में लगे शिविर में डीएम सी रविशंकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में आर्थिक सहायता के 301, अन्य समस्याओं के 295 आवेदन आए। मौके पर ही 99 लोगों को बीपीएल प्रमाण पत्र, 95 लोगों को भाग दो की नकल दी गई। 100 लोगों को कृषि औजार और छह लोगों को कृषि किट वितरित की गई। शिविर में सीडीओ आशीष चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, बीडीओ नवीन चंद्र, लोनिवि के ईई भुवन चंद्र पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed