{"_id":"594ff0594f1c1bb07d8b466a","slug":"191498411097-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह सात बजे से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह सात बजे से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद हो जाएंगे
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह सात बजे से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद हो जाएंगे
झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल में स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए सोमवार सुबह सात बजे से दोनों देशों को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद हो जाएंगे। इन पुलों से आवाजाही 29 जून की सुबह 6.30 बजे शुरू होगी।
झूलाघाट में एसएसबी के निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 6.30 बजे से मात्र आधे घंटे के लिए पुल आवाजाही के लिए खोला जाएगा, ताकि आपात स्थिति में लोग आवाजाही कर सकें। उसके बाद पुल बंद हो जाएगा। पश्चिमी नेपाल में मतदान 28 जून को होगा। झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला और तिकड़म के पुलों से आवाजाही 72 घंटे तक बंद रहेगी।
इधर, एसएसबी ने नेपाल में चुनाव को देखते हुए गश्त तेज कर दी है। नेपाल सीमा पर नदी के किनारे लगातार चौकसी की जा रही है। अराजक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। धारचूला में रविवार को नेपाल से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। नेपाल के बाजार में भी कई भारतीय खरीदारी के लिए गए थे।