{"_id":"67ab989e23bd6c7e5d00a9b4","slug":"19-students-and-mothers-honored-with-kamla-nehru-award-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-123908-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 19 विद्यार्थियों व माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 19 विद्यार्थियों व माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया सम्मानित
Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में जिला सेवा योजन की ओर से कॅरिअर और गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक की 114 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 2023-2024 सत्र के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 विद्यार्थियों के साथ माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला सेवायोजन के अनुदेशक बहादुर राम और कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार ने बालिकाओं को सेवायोजन पंजीकरण, एनसीएस पोर्टल, रोजगार प्रयाग पोर्टल, सेवा योजन के स्वयं पोर्टल के संबंध में जानकारी दी। बड़ाबे चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा ब्रजवासी ने बालिकाओं को रूचि के मुताबिक करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कनक गैरा ने सम्मानित होने वाली बालिकाओं और माताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन ने किया। इस दौरान शिक्षिका माया रावत, अनुश्री कसनियाल, बिमला कोहली, सुनीता पांडे मौजूद रहीं।
विज्ञापन