फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   19 kilometer road from Bangapani to Banani is in bad condition

Pithoragarh News: बंगापानी से बाननी तक 19 किलोमीटर सड़क बदहाल

Sun, 30 Jun 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
19 kilometer road from Bangapani to Banani is in bad condition
बदहाल सड़कों पर वाहन चलाने को मजबूर वाहन चालक।
पिथौरागढ़ । तहसील बंगापानी से सटे गांव जारा जिबली में सड़क बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गड्ढों वाले स्थानों पर सवारियां वाहन से उतरकर पैदल चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने गड्ढों को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन




तहसील बंगापानी के ग्रामसभा जारा जिबली में बंगापानी से बाननी तक 19 किमी सड़क बनी है। इसका निर्माण कार्य करीब चार वर्ष पहले पूरा हुआ। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हैं। हल्की बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को जूते उतारकर नालियों को पार करना पड़ता है। इन दिनों वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहनों के रपटने और दुर्घटना का खतरा बना है। प्रतिदिन करीब 400 से अधिक ग्रामीण रोजमर्रा का सामान लेने वाहन से बाजार आवाजाही करते हैं। ऐसे में सामान लेने आए ग्रामीणों को कई जगहों पर उतरकर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट ने बताया कि गांव में सड़क बने केवल चार साल का समय हुआ है। कार्य निर्माण के दौरान कई जगहों पर डामरीकरण और नालियाें का कार्य भी पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि शासन- प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने जल्द सड़क का सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed