फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हाईमास्ट लाइट खराब, रात को पसर रहा अंधेरा

हाईमास्ट लाइट खराब, रात को पसर रहा अंधेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाईमास्ट लाइट खराब, रात को पसर रहा अंधेरा
पिथौरागढ़। नगर में रोशनी के लिए पालिका की ओर से विभिन्न जगहों पर 11 हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। इनमें से चार जगहों पर लाइटें नहीं जलने से अंधेरा पसर जा रहा है। पालिका की ओर से हाईमास्ट लाइटों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। आचार संहिता समाप्त होने के बाद लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बजेटी, सिल्थाम, देव सिंह मैदान के नीचे और जाखनी तिराहे पर लगे हाईमास्ट लाइट नहीं जल रही हैं। इससे रात में इन जगहों पर अंधेरा पसर जा रहा है। इन जगहों के लोग लंबे समय से हाईमास्ट लाइट सुधारने की मांग उठा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि हाईमास्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। करीब सात लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 600 एलईडी लगाई गई हैं। साथ ही सौ से अधिक सोडियम लाइट और 1300 सीएफएल बल्ब लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पालिका की करीब छह हजार लाइटें लगी हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि तीन नए वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। अभी तीनों वार्डों में 20-20 एलईडी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed