{"_id":"5c041718bdec2241a26d9a3a","slug":"181543771928-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जाम के झाम से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जाम के झाम से लोग हलकान
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। इन दिनों बारातों के चलते सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को बारातों के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति रही। अपटेक तिराहे से गुप्ता तिराहा और टकाना रोड से केमू स्टेशन तक सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चलते जाम की स्थिति हो गई।
छुट्टी का दिन होने के चलते सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े थे। रविवार को वन-वे व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालक सड़कों पर वाहन दौड़ाते रहते हैं। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन
आए दिन सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात और पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके नियमों का पालन नहीं करने और बारातें खूब होने के चलते जहां तहां जाम लग जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।