फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिक्षक-कर्मचारियों का आरपार के संघर्ष का एलान

शिक्षक-कर्मचारियों का आरपार के संघर्ष का एलान

Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारियों का आरपार के संघर्ष का एलान
पिथौरागढ़। शिक्षक-कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार के संघर्ष का एलान किया है। 11 मई तक शिक्षक और कर्मचारी रोजाना गेट मीटिंग करेंगे। इसके बाद 18 मई को मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन में एकत्र हुए। यहां गेट मीटिंग में उन्होंने आरपार के संघर्ष का एलान किया। कहा कि सरकार के नकारात्मक रुख को देखते हुए मोर्चा ने चरणबद्ध रूप से आंदोलन का फैसला किया है।
विज्ञापन


मोर्चा 11 मई तक रोजाना गेट मीटिंग करेगा। इसके बाद क्रमिक आंदोलन आगे बढ़ेगा। कहा कि इस आंदोलन में सभी विभागों के कार्मिकों को साथ लिया जाएगा। इस दौरान विजेंद्र लुंठी, विक्रम नेगी, पीएस खोलिया, केएस लडवाल, सुयश बहुखंडी, सावित्री दुग्ताल, प्रेमा जोशी, हेम पुनेठा, धर्मेंद्र धामी, प्रेम सिंह, ललिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed