{"_id":"5aa2c0f84f1c1b9f758b4877","slug":"181520615672-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट के लोग हाई वोल्टेज से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट के लोग हाई वोल्टेज से परेशान
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट और आसपास के कई गांवों के लोग हाई वोल्टेज से परेशान हैं। यहां पांच दिनों में कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। विभाग समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसे लेकर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। झूलाघाट और कानड़ी क्षेत्र के कुछ गांवों में पिछले 5 दिनों से हाई वोल्टेज आ रही है।
सामान्यतया वोल्टेज 220 वॉट होनी चाहिए, लेकिन 250 से 300 वॉट तक वोल्टेज आ रही है। मंगलवार को झूलाघाट में कई लोगों के बल्ब, फ्रिज, टीवी और मॉडम फुंक गए थे। बृहस्पतिवार को बृजेश गढ़कोटी का इनर्वटर, गोलू बिष्ट का बूफर फुंक गया था। विभाग को हाई वोल्टेज की सूचना देने के बाद भी खराबी को दूर नहीं किया गया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि केबल में खराबी होने के कारण यह समस्या आई है। जिला मुख्यालय से टेक्निकल टीम शनिवार को झूलाघाट भेजी जा रही है, फाल्ट ठीक कर दिया जाएगा।