{"_id":"5a92f2bc4f1c1b5e6e8b7690","slug":"181519579836-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में संकल्प पत्र भरवा रहे डॉ. अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में संकल्प पत्र भरवा रहे डॉ. अवस्थी
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शिक्षक डॉ. पीतांबर अवस्थी इन दिनों गांव-गांव जाकर लोगों से कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के संकल्प पत्र भरवा रहे हैं। डॉ. अवस्थी ने पिथौरागढ़ तहसील के रतवाली और नाकोट गांव में जाकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बालिकाओं को जिले में घटते लिंगानुपात की जानकारी देते हुए बताया कि यही हाल रहा तो एक दिन लड़कों को विवाह के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी।
रतवाली में बुजुर्ग महिला लीलावती जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों को बेटियों के संरक्षण की सीख दी गई। डॉ. अवस्थी ने कहा कि बेटी के बगैर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि समाज में बदलाव लाने की जरूरत है। बेटियों का महत्व सबको समझना होगा, सभी संतुलन बना रहेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता तारा पाटनी ने लिंगभेद की मानसिकता को समाप्त करने पर बल दिया। डॉ. अवस्थी ने कहा कि वह 1000 संकल्प पत्र लोगों से भरवाकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस दौरान रोहित गुरुरानी, दल बहादुर थापा, नितिन थापा, करन, मानसी गुरुरानी, लोकांशु जोशी आदि मौजूद थे।